पथरिया रेलवे स्टेशन पर शौचालयों की बदहाली से यात्री परेशान, एक पर ताला तो दूसरे में पानी तक नहीं! पथरिया में अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, एसडीओपी प्रिया सिंधी के नेतृत्व में चला विशेष अभियान मृत व्यक्ति के नाम पर मनरेगा में मजदूरी का खेल! सरकारी रिकॉर्ड में हाजिरी, ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगा जवाब दमोह: 10 वर्षीय अभिषेक हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग, गांव का एक संदेही हिरासत में लक्ष्मी कुशवाहा सागर ने दीपोत्सव एवं दीपदान पर्व पर देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं मानक पटेल ने दीपावली पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

बांदकपुर क्षेत्र को बड़ी राहत: तीन स्थानों पर मिलेगी पेट्रोल-डीजल की सुविधा, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

बांदकपुर क्षेत्र में तीन स्थानों पर मिलेगी पेट्रोल-डीजल की सुविधा, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

किसानों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की पहल, तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

दमोह। बांदकपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव के निर्देश पर कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा), दमोह द्वारा 24 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इसके तहत बांदकपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन निर्धारित स्थानों पर डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

जारी आदेश के अनुसार, ग्राम पंचायत बांदकपुर में संचालित श्री जय जागेश्वर किसान सेवा केंद्र की लीज अवधि समाप्त होने के कारण वहां डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति बंद हो गई थी। इससे बांदकपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और आम नागरिकों को ईंधन की उपलब्धता में परेशानी होने की आशंका थी। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है।

इन तीन स्थानों पर होगी ईंधन की आपूर्ति

जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्धारित स्थान इस प्रकार हैं—

  1. टिकरी बुजुर्ग: मेसर्स प्रभु ऑटोमोबाइल, नरसिंहगढ़ (HPCL)।
  2. बांदकपुर: मेसर्स विद्यासागर ऑटोमोबाइल, पटेरा (IOCL)।
  3. केवलारी: मेसर्स चौधरी एच.एस. ट्रेडर्स, पथरिया (IOCL)।

आदेश में संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि बांदकपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चलित पेट्रोलियम टैंकरों के माध्यम से निर्धारित स्थानों पर डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

किसानों और आम नागरिकों को मिलेगी राहत

बांदकपुर क्षेत्र में कृषि कार्यों के लिए डीजल की उपलब्धता महत्वपूर्ण है। ऐसे में जिला प्रशासन की इस व्यवस्था से किसानों को कृषि कार्यों तथा आम नागरिकों को दैनिक जरूरतों के लिए ईंधन उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।

जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारु बनाए रखना और ग्रामीणों को होने वाली असुविधा को कम करना है।

— काव्या न्यूज़ 24×7 Live हर खबर पर नजर 

संपादक राजेंद्र पटेल बांदकपुर दमोह मध्य प्रदेश

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें