- भोपाल/दमोह। दीपदानोत्सव के पावन अवसर पर सम्राट अशोक क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा ने समस्त देशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपदानोत्सव केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा, मैत्री, शांति और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है।योगेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमें अपने जीवन में अज्ञानता और नकारात्मकता के अंधकार को दूर कर ज्ञान, समानता, भाईचारे और मानवता का प्रकाश फैलाना चाहिए। भगवान गौतम बुद्ध के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में शांति, करुणा और आपसी सौहार्द को मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि दीप जलाने के साथ-साथ जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाने का संकल्प लें। समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और समानता की भावना को आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर उन्होंने “प्रकाश हर मन में हो, करुणा हर जीवन में हो” का संदेश देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।


