अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल, डायल 112 ने पहुंचाया जिला अस्पताल दमोह। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया। डायल 112 में तैनात आरक्षक दीपेंद्र कुर्मी एवं पायलट हरिशंकर ने समय रहते घायल को अस्पताल पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए: “काव्या न्यूज 24×7 लाइव”